Shimla News: दिहाड़ीदार पंचायत चौकीदारों को सुक्खू सरकार की बड़ी सौगात, नियमित करने के आदेश जारी

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 10:36 PM (IST)

शिमला (संतोष): प्रदेश के पंचायत चौकीदारों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर एक बड़ा और सकारात्मक मोड़ आया है। इंटर उपाध्यक्ष पूर्ण चंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत चौकीदार यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात कर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। यूनियन की मुख्य मांग थी कि 12 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके पंचायत चौकीदारों को दैनिक भोगी बनाया जाए और जो पहले से दैनिक भोगी के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें नियमित किया जाए।

चौकीदारों की जायज मांगों और उनकी समस्याओं को सुनते हुए मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री ने तुरंत प्रशासनिक आदेश जारी किए। मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिहाड़ीदार पंचायत चौकीदारों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पंचायती राज मंत्री ने 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके पंचायत चौकीदारों को दिहाड़ीदार बनाने के मामले को आगामी कैबिनेट बैठक में लाने के लिए पंचायती राज विभाग के सचिव को तुरंत आदेश जारी किए। लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रही पंचायत चौकीदार यूनियन को इस मुलाकात के बाद आखिरकार न्याय की उम्मीद नजर आई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News