कौल सिंह ने साधा निशाना, बाेले-प्रदेश का विकास करने में विफल रही जयराम सरकार (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 09:59 PM (IST)

नाहन (दलीप): एक तरफ हिमाचल प्रदेश में मौजूदा जयराम सरकार 4 साल पूरे होने का जश्न मना रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कांग्रेस लगातार हमलावर है। नाहन में बुधवार को पूर्व मंत्री व हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार पर जमकर निशाना साधा। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि 4 साल के कार्यकाल में जयराम सरकार हिमाचल में विकास कार्य को करवाने में विफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज व धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र तक विकास कार्य करवाने में सीमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीधे तौर पर यहां भ्रष्टाचार से भी समझौता किया जा रहा है।

उपचुनाव में जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया वोट

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब कांग्रेस की सरकार आई है तब-तब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को जनता ने पूरी तरीके से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में जनता ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है और यह साबित कर दिया है कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से तंग आ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2022 में हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News