बरशैणी गोलीकांड: आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, अब शुरू की इनसे कड़ी पूछताछ

punjabkesari.in Monday, May 02, 2022 - 10:48 PM (IST)

कसोल (ब्यूरो): बरशैणी में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किए हुए सभी 7 आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से सभी आरोपियों को 8 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं, अब पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। इस वारदात में युवक योगेश (21) की मौत हो गई थी। उसके गले में छर्रा लगने से उसने दम तोड़ दिया था और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में बीते रोज गिरफ्तार किए गए 7 युवक वारदात वाले दिन उसी के साथ थे। ये सभी भुंतर व जरी में घूमे थे। रात को करीब साढ़े 11 बजे गोली चलने से योगेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस घटना के बाद एक दर्जन के करीब बंदूकों को भी गांव से कब्जे में लिया हुआ है, किस बंदूक से फायर हुआ इसका पता लगाया जा रहा है। अब पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी खुद ही सच उगलेंगे। ए.एस.पी. सागर चंद्र ने आरोपियों को पुलिस रिमांड में लिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा पुलिस मामले की जड़ तक पहुंचेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News