Kangra: टांडा मैडीकल कालेज में ट्रामा सैंटर के लिए 95 पद स्वीकृत

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 09:13 PM (IST)

टांडा (कांगड़ा) (किशोर): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि टांडा मैडीकल कालेज में ट्रामा सैंटर में मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर 6 करोड़ रुपए, निर्माण कार्यों पर 1.50 करोड़ रुपए और अन्य संबद्ध सेवाओं पर 2.77 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सुक्खू ने कहा कि ट्रामा सैंटर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 95 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें न्यूरो सर्जन का एक पद, एनैस्थीटिस्ट के तीन पद, ऑर्थोपैडिक सर्जन का एक पद, कैजुअल्टी मैडीकल अधिकारी के आठ पद, स्टाफ नर्स के 40 पद, नर्सिंग अटैंडैंट के 16 पद, ऑप्रेशन थियेटर तकनीशियन के पांच पद, रेडियोग्राफर के चार पद, लैब तकनीशियन के दो पद तथा मल्टीटास्क वर्कर के 15 पद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 72 पदों पर नियुक्ति की जा चुकी है तथा शेष पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने टांडा मैडीकल कालेज को 20 चिकित्सा अधिकारी और 300 नर्सों सहित अन्य स्टाफ उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू और अजय महाजन, कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी, सुरेंद्र मनकोटिया, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और टांडा मैडीकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News