शादी करके भागे प्रेमी जोड़े को जम्मू में पकड़ा

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 08:01 PM (IST)

गंगथ : गत एक हफ्ते से लापता प्रेमी जोड़े को पकडऩे में गंगथ पुलिस को कामयाबी मिली। गंगथ पुलिस ने स्थानीय कस्बे से लगभग 7 दिनों से फ रार प्रेमी जोड़े को पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। गौर रहे कि एक समुदाय का लड़का दूसरे समुदाय की लड़की को भगा कर ले गया और वे दोनों से फ रार चल रहे थे। लड़की के माता-पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस लड़की को अपने प्रेमी के साथ जम्मू से बरामद कर लिया है। गंगथ पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार गुप्ता की अगुवाई में कांस्टेबल नवीन तथा महिला कांस्टेबल अनुपमा ने जम्मू में दबिश दी तथा दोनों को लड़के के रिश्तेदार के घर से रविवार सायं पौने 9 बजे बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। अभी कॉपी का इंतजार है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News