अब बिजली जाने पर नहीं रुकेगा काम, फतेहपुर अस्पताल में लगा साइलेंट जनरेटर; MLA भवानी पठानिया ने दी जानकारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 01:42 PM (IST)

फतेहपुर (राहुल राणा) : आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में 100% पावर बैकअप प्रदान करने के लिए साइलेंट जनरेटर आ गया है। इसकी जानकारी राज्य योजना बोर्ड उपाध्यक्ष ( कैबिनेट रैंक) और जिला कांगड़ा की विधानसभा फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने दी है।

 

'अब लाइट जाने पर नहीं रुकेगा अस्पताल का काम'

भवानी पठानिया ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, फतेहपुर में 100% पावर बैकअप प्रदान करने के लिए साइलेंट जनरेटर आ गया है। अब लाइट जाने पर अस्पताल का काम नहीं रुकेगा। ऑपरेशन थिएटर से ले कर X-Ray मशीन इत्यादि भी जनेटर पर चल जाएंगे।"

विधायक ने आगे लिखा, "इस जनरेटर को रोगी कल्याण समिति के पैसे द्वारा खरीदा गया है जिस के लिए फतेहपुर की जनता का भरपूर आर्थिक सहयोग मिला। इसके अलावा अस्पताल में आपकी सहूलियत के लिए नया टॉयलेट ब्लॉक जल्द शुरू हो जाएगा"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News