HP ‌Budget 2026-27: एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को ₹1500 देने का ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 01:16 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना बजट पेश कर दिया है। इस बार के बजट में प्रदेश सरकार ने समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को महंगाई से राहत देने के लिए अहम कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने सदन में अपना बजट भाषण पढ़ते हुए कई जनहितैषी घोषणाएं कीं, जो सीधे तौर पर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी और घर के खर्चों को आसान बनाने वाली हैं।

बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश के गरीब तबके के लिए बिजली को लेकर एक बड़ा ऐलान किया। राज्य सरकार ने प्रदेश के एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। सरकार के इस कदम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बिजली के भारी-भरकम बिलों से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी, जिससे उन पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा।

मुफ्त बिजली के साथ-साथ इस बजट में आधी आबादी यानी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर भी खास जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सदन में स्पष्ट किया कि जिन एक लाख गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाएगा, उन्हीं परिवारों की महिलाओं को सरकार की ओर से 1500 रुपए की सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी। सरकार के इस दोहरे लाभ वाले फैसले का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाना है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News