Kangra: चलती बस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी कूदकर फरार
punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 06:31 PM (IST)
ज्वालामुखी (नितेश): पुलिस थाना मझीन के तहत नादौन जा रही एक चलती बस में महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी देहरा नवदीप सिंह ने की है। पुलिस को दी शिकायत में सलोचना देवी ने आरोप लगाया कि वह नादौन जा रही भीड़भाड़ वाली बस में सफर कर रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ अभद्र और अश्लील हरकतें कीं तथा अनुचित तरीके से छुआ। महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चलते वाहन से कूदकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

