Kangra: आबकारी विभाग ने पकड़ीं अवैध शराब की 234 पेटियां, चालक फरार
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 09:09 PM (IST)
पंचरुखी (तिलक): आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने मनियाड़ा के समीप मालनू वार्ड नंबर-5 में एक जीप से चंडीगढ़ की अवैध शराब की 135 पेटियां, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान जीप चालक मौके से फरार हो गया। विभाग की टीम ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर पंचरुखी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी विभाग ने भवारना के निकट भीखाशाह मंदिर के पास एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद की थी।

