जंगल में घायल सूअर ने महिलाओं पर किया हमला
punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2016 - 01:40 AM (IST)

नादौन: निकटवर्ती पंचायत मझीण में घायल सूअर ने 2 महिलाओं को हमला कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत की 2 महिलाएं पशुचारे के लिए गांव के साथ लगते जंगल में गई थीं, तभी अचानक एक सूअर ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं ने बताया कि सूअर के हमला करने पर उन्होंने जोर-जोर से शोर मचाया, जिससे उनकी आवाज सुनकर गांव के लोग जंगल की ओर भागे तथा उनकी जान बचाई। महिलाओं ने बताया कि सूअर के शरीर से खून टपक रहा था, जिससे लगता है कि किसी शिकारी ने उस पर हमला किया था।
लोगों ने वन विभाग से की यह मांग
बता दें कि शिकारी जंगलों में कभी कड़ाकी तो कभी बंदूक द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। कई बार जंगली जानवर शिकारियों के चंगुल से घायलावस्था में बच निकलते हैं, जिस पर वे खूंखार हो जाते हैं और आम जनता के लिए खतरा बन जाते हैं, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण उक्त पंचायत की भुक्तभोगी 2 महिलाएं हैं। लोगों ने वन विभाग से जंगलों में रूटीन निरीक्षण की मांग की है, जिससे अवैध रूप से जंगली जानवरों का शिकार करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके।