जेपी नड्डा ने भाजपा नेताओं के साथ ऊना में किया भाजपा कार्यालय का शुभारंभ

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 04:39 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): भाजपा के नए कार्यालय का शुभारंभ करने के लिए रविवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ऊना पहुंचे। उनके साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी माैजूद थे। इससे पहले पुलिस लाइन झलेड़ा में राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवानी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे हुए थे। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष एवं हिमाचल चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, सह प्रभारी देवेन्द्र सिंह राणा, कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर, वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक बलवीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार व जिलाध्यक्ष मनोहर लाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। जेपी नड्डा ने सभी नेताओं के साथ विधिवत रूप से पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने पार्टी कार्यकर्ओंता को संदेश दिया। नड्डा ने अपने संबोधन में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती की भी सराहना की और विद्यार्थी परिषद के समय किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया और उन्हें अपना पुराना मित्र करार दिया। मंच पर काफी देर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिमाचल चुनाव प्रभारी सौदान सिंह से अलग से गुफ्तगू भी की और संभवत: चुनावों से पहले फीडबैक भी हासिल की। इसके उपरांत पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक भी की। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News