केंद्र से हिमाचल को 181 करोड़ की दूसरी किस्त जारी : जेपी नड्डा

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2023 - 11:38 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): कुल्लू-मंडी में नुक्सान का जायजा लेकर बिलासपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्षा से तबाही के बाद अब नुक्सान की भरपाई व बसाव का कार्य दो बड़ी चुनौतियां हैं। इस कठिन समय में भारत सरकार हिमाचल की जनता व प्रदेश सरकार के साथ है। केंद्र सरकार ने नैशनल डिजास्टर रिस्पाॅन्स फंड के तहत 361 करोड़ रुपए की राशि दे दी गई है जिसमें से 180 करोड़ रुपए की राशि पहली किस्त कुछ समय पूर्व दे दी गई थी व 181 करोड़ की सहायता राशि की दूसरी किस्त आज शुक्रवार को हिमाचल को दे दी गई है। आगे भी राहत व पुनर्वास के लिए जो भी करना आवश्यक होगा उसे करने के लिए भारत सरकार तैयार है। नुक्सान आदि के जो भी आंकड़े आगे आएंगे उस पर काम किया जाएगा। नड्डा ने कहा कि यह साथ मिलकर कार्य करने के समय है तथा केंद्र व प्रदेश सरकार साथ मिलकर ही इस आपदा से निकल पाने का प्रयास करेंगे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News