पत्नी सहित जवान ने लगाई फांसी, जबलपुर में था तैनात

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 11:27 AM (IST)

कांगड़ा : पति पत्नी के बीच किसी बाद को लेकर विवाद हुआ, इसके बाद पत्नी ने शासकीय आवास के बेडरूम में और फिर पति ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति मूल रूप से कांगड़ा का निवासी और सेना में जैक राइफल्स में पदस्थ था। वर्तमान में वह पत्नी के साथ जबलपुर में ड्यूटी कर रहा था। कैंट पुलिस ने बताया कि जैक रायफल में पदस्थ रायफलमैन पंकज सिंह 28 अपनी पत्नी सुनीता सिंह 25 के साथ फैमिली क्वार्टर में निवास करते थे। 25 नवंबर 2020 को उनका विवाह हुआ था। विवाह के पश्चात पंकज अकेले ड्यूटी पर आ गए थे। करीब छह माह पूर्व पत्नी सुनीता को जबलपुर ले आए थे। जिसके बाद दोनों फैमिली क्वार्टर में साथ में निवास कर रहे थे। आर्मी सूत्रों से पता चला कि शनिवार रात करीब 10.30 बजे दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सुनीता ने बेडरूम में फांसी लगा ली। उसे फांसी पर लटका देख पंकज भी बरामदे में फांसी पर झूल गया। सेना के सूबेदार ने कैंट थाने में घटना की सूचना दी थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी। जो जानलेवा घटना का कारण बनी। 

कैंट थाना प्रभारी विजय तिवारी, एफएसएल अधिकारी डा. सुनीता तिवारी ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने जांच के निर्देश दिए हैं।हिमाचल में होगा अंतिम संस्कारः कैंट पुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम उपरांत पति-पत्नी के शवों को मरचुरी में रखवा दिया गया। पंकज के स्वजन व सुनीता के मायके पक्ष के लोग हिमाचल प्रदेश से विमान द्वारा जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। रविवार को शाम छह बजे तक उनके जबलपुर पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद शवों को हिमाचल प्रदेश ले जाया जाएगा। शवों का अंतिम संस्कार हिमाचल प्रदेश में ही किया जाएगा।जैक राइफल्स के राइफल मैन व उनकी पत्नी ने शासकीय आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग पंचनामा उपरांत शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। जान देने वाले दंपती के स्वजन हिमाचल प्रदेश से जबलपुर आने वाले हैं। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। करीब एक साल पूर्व उनका विवाह हुआ था। दोनों से कोई संतान नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News