Kullu: चोरों ने घर में लगाई सेंध, मंगलसूत्र और सोने की चेन सहित ₹15 लाख के आभूषणों पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 05:39 PM (IST)

कुल्लू/निरमंड (शम्भू): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला उपमंडल निरमंड से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ने एक घर में सेंधमारी कर लगभग 15 लाख रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह वारदात थाना निरमंड के अंतर्गत आने वाले गांव धागांव , डाकघर शारवी व उपतहसील निथर में हुई। स्थानीय निवासी चेत राम उर्फ मोहर सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके नए मकान को निशाना बनाते हुए इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से घर में प्रवेश किया और कीमती गहने लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता चेत राम के अनुसार चोरों ने घर से एक सोने का मंगलसूत्र, 2 सोने की चेन, 3 सोने की अंगूठियां और 2 सोने के चक (पारंपरिक सिर का आभूषण) शामिल हैं। 

वहीं निरमंड पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्धों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है, ताकि शातिरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News