रिश्वत कांड में फंसे जवाली के पूर्व DSP का बड़ा बयान, MLA पर लगाया फंसाने का आरोप(Video)

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 04:48 PM (IST)

जवाली: कांगड़ा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए डीएसपी ज्वाली ज्ञान चंद ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। ज्ञान चंद ठाकुर ने स्थानीय विधायक पर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वे बेकसूर है। विधायक ने उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा है। डीएसपी ने कहा कि विधायक उन्हें पसंद नहीं करते थे और उन्हें जवाली से हटाने की कई कोशिशें कर चुके हैं।

इस मामले में वे 3 बार ट्रिब्यूनल गए और एक बार हाईकोर्ट। ठाकुर ने कहा कि यहां तक इस रिश्वत मामले का सवाल है तो शशि शर्मा से केस खत्म करने के लिए कोई पैसे नहीं मांगें। उन्होंने कहा कि वह अपने करियर में ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे उनकी वर्दी पर दाग लगे। आरोप है कि उन्हें शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने 5 हजार रुपए पहले दे दिए थे और 45 हजार रुपए डीएसपी ऑफिस नूरपुर में देना तय हुआ था और उसी दिन उनको रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News