Shimla: देवभूमि के हुनर को मिला नया मंच, ''जेम्स ऑफ हिमाचल'' ने तराशी प्रदेश की छिपी हुई प्रतिभाएं
punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2026 - 09:14 PM (IST)
शिमला: देवभूमि हिमाचल प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। देश-दुनिया में प्रदेश के युवा अपना लोहा मनवा रहे हैं, लेकिन कई बार उचित मंच न मिल पाने के कारण कई छिपे हुए हुनर सामने नहीं आ पाते। ऐसी ही प्रतिभाओं को तराशने, उन्हें एक नई पहचान और उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राजधानी शिमला के होटल होलीडे होम में ‘जेम्स ऑफ हिमाचल अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन किया गया।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
इस समारोह में हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का हौसला बढ़ाया। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में कला, समाज सेवा, शिक्षा और चिकित्सा सहित अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहन देना था।
जेपीसी ने निभाई एसोसिएशन पार्टनर की भूमिका
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सा क्षेत्र की अहम भागीदारी रही। गुदा संबंधी समस्याओं के उपचार में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर रहे जनता पाइल्स क्लिनिक (जेपीसी) ने इस सम्मान समारोह में एसोसिएशन पार्टनर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान जेपीसी के चेयरमैन डॉ. राहुल ने उपस्थित युवाओं और प्रतिभागियों से विशेष संवाद किया। उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

