जयराम सरकार ने ट्रांसफर किए 10 IFS, जानिए कौन-कहां शिफ्ट

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 09:31 AM (IST)

शिमला: राज्य सरकार ने बुधवार को 10 आई.एफ.एस. अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 3 सी.सी.एफ. (चीफ कंजरवेटर ऑफ फोरैस्ट) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने सी.सी.एफ. आर.के. गुप्ता को नाहन से शिमला, सी.सी.एफ. ओ.पी. सकलानी को धर्मशाला से चम्बा, सी.सी.एफ. नागेश गुलेरिया को वाइल्ड लाइफ सी.सी.एफ. शिमला, सी.एफ. प्रदीप ठाकुर को धर्मशाला में सी.एफ. वाइल्ड लाइफ, सी.एफ. आर.एस. पटियाल निदेशक जी.एच.एन.पी. शमशी को सी.एफ. बिलासपुर, सी.एफ. डी.आर. कौशल को पालमपुर से सी.एफ. धर्मशाला, सी.एफ. बी.एल. नेगी को कुल्लू से सी.एफ. नाहन, सी.एफ. अनिल कुमार शर्मा को चम्बा से कुल्लू, सी.एफ. अजित कुमार ठाकुर को बिलासपुर से निदेशक जी.एच.एन.पी. शमशी और मीरा शर्मा को चम्बा से ट्रांसफर कर जायका प्रोजैक्ट कुल्लू में ए.डी.पी. लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News