हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उठा यूक्रेन में फंसे छात्रों का मसला, जानिए क्या बोले सीएम

punjabkesari.in Friday, Feb 25, 2022 - 12:34 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे छात्रों का मुद्दा उठाया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा जानकारी के मुताबिक छात्रों और भारतीयों की संख्या बताई जा रही संख्या से कहीं ज्यादा हो सकती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा क्या इन हालातों में जब एयर स्पेस बंद है, कोई वैकल्पिक व्यवस्था पर सरकार विचार कर रही है। क्या छात्रों के वापिस लाने के लिए सरकार निः शुल्क व्यवस्था करेगी। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में यूक्रेन के हालातों पर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार यूक्रेन में पैदा हालतों से चिंतित है क्योंकि हमारे नागरिक इन मुश्किल हालातों में फंसे हुए है। प्रधानमंत्री की रूस के राष्ट्रपति से देश के नागरिकों की सुरक्षा और उनकी सुरक्षित रिहाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है और उमीद है कि जल्द कोई सकारात्मक परिणाम सामने होंगे। हिमाचल सरकार ने फंसे हुए लोगों की जानकारी के लिये मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1100 पर जानकारी देने को कहा है। जहां सुबह तक 60 लोगों में रिजिस्टर किया है। फंसे हुये लोगों को लेकर लागातार जानकारी मिल रही है इससे हमें पता लगाने में मदद मिलेगी की कितने लोग फंसे हो सकते है। सरकार भारत सरकार से मसले को उठा रही है और लगातार भारत सरकार के सम्पर्क में है और सरकार इस विषय पर बेहद गभीर है। सरकार जिस भी रूप में मदद कर सकेगी उसके लिए हमेशा तैयार है। मुख्यमंत्री ने सदन में आग्रह किया कि जिन भी सदस्यों के पास यूक्रेन मामले को लेकर कोई भी जानकारी होगी उसे सांझा करें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News