IPH मंत्री ने जमटा को दिया करोड़ों का तोहफा, 12 पंचायतों की आबादी को मिलेगा लाभ

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 04:12 PM (IST)

नाहन (सतीश): नाहन विधानसभा क्षेत्र के जमटा में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल की मौजूदगी में आई.पी.एच. मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने 18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। योजना के बनने से नाहन विधानसभा क्षेत्र की 10 जबकि रेणुका विधानसभा क्षेत्र की 2 पंचायतें लाभान्वित होंगी।
PunjabKesari
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि आई.पी.एच. मंत्री ने दूसरे चरण में नाहन विधानसभा क्षेत्र के मैदानी इलाकों की पंचायतों के लिए बी.आर.आई.सी.एस. के  माध्यम से 24 करोड़ की पेयजल योजना देने की घोषणा की, साथ ही नदियों में चैक डैम लगाने के लिए भी 50 करोड़ रुपए की लागत के प्रपोजल को पूरा करने का आश्वासन दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News