अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव : भगवान नरसिंह की दूसरी जलेब में इन देवताओं ने लिया भाग

punjabkesari.in Thursday, Oct 26, 2023 - 06:55 PM (IST)

कुल्लू (धनी राम): अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में तीसरे दिन वीरवार को भगवान नरसिंह की दूसरी जलेब निकाली गई। पालकी के सबसे आगे भगवान नरसिंह की घोड़ी चली और इसके पीछे भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने पालकी में सवार होकर नरसिंह भगवान की ढाल और तलवार लेकर जलेब के माध्यम से परिक्रमा की। ढालपुर मैदान में सजी राजा की चानणी से लेकर क्षेत्रीय अस्पताल, काॅलेज गेट, कलाकेंद्र रथ मैदान होते हुए जलेब वापस राजा की चानणी तक पहुंची। जलेब के दूसरे दिन देवता जमदग्नि ऋषि, गड़सा घाटी के हुरसू, हवाई के जमदग्नि, आशणी के देवता जमदग्नि, मनिहार के गौतम ऋषि, नजां के च्यवन ऋषि, गड़सा घाटी के भृगु ऋषि और जयेष्टा के लक्ष्मी नारायण आदि देवताओं ने भाग लिया। दशहरे में निकलने वाली जलेब आकर्षण का केंद्र रहती है। यह सिलसिला लंका दहन के एक दिन पहले तक चलता रहता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News