मिंजर मेले को अंतर्राष्ट्रीय मेले का दर्जा, सीएम ने घोषणा के साथ जारी की अधिसूचना

punjabkesari.in Monday, Aug 01, 2022 - 12:15 AM (IST)

चम्बा (काकू): ऐतिहासिक मिंजर मेले के समापन अवसर पर चम्बा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चम्बा वासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मिंजर मेले को अंतर्राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की, साथ ही इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अखबारों में मिंजर को अंतर्राष्ट्रीय मेला पढ़ा था और लोगों से भी सुना था लेकिन जब जांच की तो पूर्व में रही सरकारों ने इसे अंतर्राष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया था लेकिन अब से मिंजर मेला अधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि सितम्बर तक पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल चम्बा के कुछ ब्लॉक तैयार हो जाएंगे और उनका उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

भोलेनाथ की कृपा से ही पहुंच सका चम्बा
जयराम ठाकुर ने कहा कि जब मैं चम्बा आ रहा था खराब मौसम के कारण ऐसा लगा कि चम्बा पहुंच पाएंगे या नहीं। पायलेट को कहा चलो जहां तक पहुंचा सकते हो आगे सड़क मार्ग से सफर तय कर लेंगे। कांगड़ा घाटी में पहुंचते ही गग्गल एयरपोर्ट को एमरजैंसी लैंडिंग के लिए अलर्ट कर दिया। मैंने उम्मीद छोड़ दी कि इस बार मिंजर में नहीं पहुंच पाऊंगा और प्रशासन को वर्चुअल कार्यक्रम के लिए कह दिया था, लेकिन भगवान भोलेनाथ की कृपा से पहाड़ का रास्ता छोड़ नदी का रास्ता लिया और चम्बा पहुंच गए।

प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया मिंजर मेले का जिक्र
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान रविवार को करीब 8 मिनट तक हिमाचल प्रदेश का जिक्र किया। चम्बा के मिंजर मेले से शुरूआत की। इसके अलावा सायर मेला और सिरमौर के जगराते के बारे में भी पूरी दुनिया को बताया। प्रधानमंत्री का हिमाचल के साथ दिल का रिश्ता है। हिमाचल की छोटी-छोटी बातों को भी देश व दुनिया से शेयर करते हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। हिमाचलवासियों का भी प्रधानमंत्री के साथ स्नेह है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News