उद्योग मंत्री ने अम्बोन व जांदनिया गांव में लिया बरसात से हुए नुक्सान का जायजा

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 04:30 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने वीरवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अम्बोन व जांदनिया गांव में बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। बता दें कि मूसलाधार बारिश के कारण 8 जुलाई को अम्बोन खड्ड में बाढ़ से आने से जांदनिया व अम्बोन गांव में 15 परिवार बेघर हो गए थे लेकिन काफी दिनों तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हालांकि पंजाब केसरी द्वारा मामला उठाने के बाद एसडीएम ने मौके का दौरा किया था। 
PunjabKesari

इसके बाद उद्योग मंत्री नुक्सान का जायजा लेने आए। सबसे पहले उन्होंने सतौन में नैशनल हाईवे में हुए भूस्खलन के कारण लोगों की जमीनों को हुए नुक्सान का जायजा लिया। इसके बाद सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर टिक्कर खड्ड में सड़क को हुए नुक्सान का जायजा लिया। इसके बाद चांदनी पंचायत के अम्बोन खड्ड में पहुंचे। इस दौरान अम्बोन व जांदनिया गांव के लोगों ने अपना दुखड़ा उद्योग मंत्री को सुनाया। उद्योग मंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खड्ड से हो रहे लोगों को नुक्सान को रोकने के लिए उचित प्रबंधन किए जाएं और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद व नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द सरकार तक पहुंचाई जाए। उसके बाद उन्होंने सतौन लोक निर्माण विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुना। 

इस मौके पर एसडीएम कफोटा राजेश वर्मा, पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा, नायब तहसीलदार नवीन कुमार, लोक निर्माण विभाग शिलाई के अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा, सहायक अभियंता वीरेंद्र शर्मा, गुलाब चौधरी, मामराज कपूर, नरेश चौहान, शशि कपूर, अरविंद चौहान व रणजीत चौहान आदि मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News