मेडिकल डिवाइस पार्क में विकसित होंगे 110 औद्योगिक प्लाॅट : हर्षवर्धन

punjabkesari.in Friday, Apr 14, 2023 - 08:43 PM (IST)

बीबीएन (शेर सिंह): उद्योग, संसदीय कार्य तथा आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शुक्रवार को नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर में निर्माणाधीन मेडिकल डिवाइस पार्क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि 1623 बीघा में निर्मित किए जा रहे मेडिकल डिवाइस पार्क बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित करेगा। पार्क के प्रथम चरण का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य को 15 मई तक पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।

हर्षवर्धन ने कहा कि निर्माण कार्य के द्वितीय चरण में यहां लगभग 110 औद्योगिक प्लॉट विकसित किए जाएंगे। इसके लिए शीघ्र ही निविदाएं खोली जाएंगी। उन्होंने राज्य औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों को मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार उद्योगपतियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। राज्य में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उचित स्तर पर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इस अवसर पर प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बाबा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव एवं राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल, वन मंडल अधिकारी यशुदीप सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता राजेश मिन्हास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News