उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का ऐलान, जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से लड़ेंगे चुनाव
punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 06:08 PM (IST)

डाडासीबा (सुनील): अफवाहों पर ध्यान न दें, मैं कहीं नहीं जा रहा तथा जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ूंगा। यह ऐलान उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने अप्पर परागपुर में आयोजित एक जनसभा के दौरान किया। यहां के लोग विकास की कद्र करते हैं जोकि किसी भी सूरत में बिकने वाले नहीं हैं। उन्होंने समाजसेवियों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि राजनीति करनी है तो वे सीधे मंच पर आएं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद तथाकथित समाजसेवी नजर नहीं आएंगे। भाजपा के कार्यकर्ता छाती तान कर लोगों के बीच जा सकते हैं क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हर वर्ग को राहत प्रदान करने के बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास वर्तमान दौर में कोई भी विश्वसनीय नेता नहीं है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here