Independence Day 2026 : CM सुक्खू ने हमीरपुर के बड़सर में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 12:09 PM (IST)

Independence Day 2026 : हिमाचल प्रदेश सहित पूरा देश आज यानी शनिवार (15 अगस्त 2026) को 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर जिला के बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

उधर, जिला स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोहों का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चम्बा, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बिलासपुर, स्वास्थ्य मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने सोलन, कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने धर्मशाला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कुल्लू, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने रिकांगपिओ, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला, ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने ऊना, टी.सी.पी. मंत्री राजेश धर्माणी ने नाहन एवं आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंडी में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। वहीं, विधायक सुंदर सिंह ठाकुर लाहौल-स्पीति जिला के केलांग में तिरंगा फहराया।

बता दें कि इस मौके पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इसी तरह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News