हिमाचल के हमीरपुर में बड़ी कार्रवाई, राष्ट्रविरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में दर्जी गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 10:04 AM (IST)

Hamirpur News : उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राष्ट्रविरोधी सामग्री पोस्ट करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पुलिस ने बताया कि 17 सितंबर 2026 को उक्त व्यक्ति की गतिविधियों के संबंध में शिकायत मिली थी। इस शिकायत से यह आशंका जताई गई थी कि सोशल मीडिया पर सक्रिय संबंधित व्यक्ति किसी संदिग्ध नेटवर्क या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के संपर्क में हो सकता है। उसने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर हमीरपुर के सदर थाने में 21 सितंबर को मामला दर्ज किया गया और सोमवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से हमीरपुर में रह रहा था और वह दर्जी का काम करता था। हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। 
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News