रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन से हिमाचल के 2 पुलों का लोकार्पण रद्द

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2020 - 06:28 PM (IST)

मनाली (ब्यूरो) : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के चलते प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द हो गए है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीरवार को हिमाचल के 2 बड़े पुलों दारचा व पलचान का वर्चुअल लोकार्पण करना था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में मनाली से ऑनलाइन जुड़ना था, लेकिन अभी सभी कार्यक्रम रद्द हो गए हैं। रक्षा मंत्री ने वीरवार को मनाली-लेह मार्ग पर बने पुलों का लोकार्पण करना था। इसके लिए प्रदेश सरकार सहित बीआरओ ने तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन कार्यक्रम रद्द हो जाने से अब पुलों का लोकार्पण भी लटक गया है। मनाली-लेह मार्ग पर बने दोनों पुल सीमावर्ती क्षेत्रों लेह-लद्दाख तक पहुंचने में मददगार साबित होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Related News