IGMC गोलीकांड: सफाई कर्मचारी ने सुपरवाइजर को मारी गोली, बाल-बाल बचा

punjabkesari.in Sunday, Oct 28, 2018 - 02:46 PM (IST)

शिमला(राजीव) : शिमला के आईजीएमसी में एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक सफाई कर्मचारियों ने रविवार सुबह सुपरवाइजर पर गोली चला दी। गनीमत ये रही की गोली सुपरवाइजर को नहीं लगी। व्यक्ति ने गोली क्यों चलाई इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। गोली चलाने के बाद आरोपी फरार हो गया है। बताया जा रहा है ये सफाई कर्मी को नौकरी से निकाला गया था। जिसने रविवार सुबह ही अस्पताल पहुंच कर पहले तो सुपरवाइजर के साथ लड़ाई झगड़ा किया फिर उसे मारने के लिए बंदूक निकाल कर गोली चला दी। उधर अस्पताल परिसर में गोली चलाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। 

सुपरवाइजर गौरव ने बताया कि सुबह जब वे ड्यूटी पर आया तो एक सफाई कर्मी जो पहले काम छोड़कर जा चुका है उसने पहले लड़ाई झगड़ा करने लगा उसके बाद   बन्दूक से गोली चला दी। डीएसपी शिमला ने साफ कहा है कि अभी ये कहना है कि मुश्किल है कि गोली चली है ना ही किसी ने पिस्टल देखी न किसी ने गोली चलने की आवाज सुनी है उनका कहना है कि शायद ये एयर गन भी हो सकती है। मौके से किसी भी प्रकार की कोई चीज नहीं मिली है। जिससे ये साबित हो कि यहां पर गोली चली है। फिलहाल पुलिस अभी जांच में जुटी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News