मैं नूरपुर में कहीं भी घर बनाऊं, महामंत्री को क्या तकलीफ : अजय महाजन

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 11:29 PM (IST)

नूरपुर (ब्यूरो): पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने वन मंत्री राकेश पठानिया व भाजपा जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का पर जमकर भड़ास निकाली। महाजन रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नूरपुर एवं कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित खोबड़ी गांव राजा का बाग में राष्ट्रीय ध्वज वंदन समारोह में बोल रहे थे। महाजन ने निक्का का नाम लिए बिना कहा कि भाजपा के महामंत्री जनसभाओं में यह आरोप लगा रहे हैं कि पठानकोट से आकर चुनाव लड़ते हैं, क्षेत्र में जगह-जगह घर बनाते रहते हैं। महाजन ने कहा कि नूरपुर विस क्षेत्र उनके पिता स्वर्गीय सत महाजन की राजनीतिक भूमि है। महाजन ने कहा कि उनके परिवार ने आर्य समाज, आर्य कालेज नूरपुर को दान किया। क्षेत्र में कई कल्याणकारी कार्य करवाए। नूरपुर विस क्षेत्र उनका परिवार है तथा भूमि पर उनका अधिकार है। मैं कहीं भी घर बनाऊं, महामंत्री को क्या तकलीफ है। महाजन ने जिला भाजपा महामंत्री को सलाह दी कि राजनीति का स्तर इतना नीचे न गिराएं।

एडीसी दफ्तर क्यों वापस नहीं लाए पठानिया

महाजन ने वन मंत्री राकेश पठानिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही पठानिया को जिले की याद आ जाती है। कांग्रेस हमेशा जिलों का समर्थन करती है लेकिन चुनावों के समय बनने वाले जिले राजनीतिक स्टंट होता है। महाजन ने कहा कि वन मंत्री अक्सर कहते हैं कि वर्ष 2002 में धूमल सरकार में चुनावों के दौरान नूरपुर में एडीसी कार्यालय खोला गया था जो कांग्रेस ने सत्ता में आते ही उठा दिया। महाजन ने कहा कि पठानिया मंत्री हैं तो उक्त एडीसी कार्यालय को क्यों नहीं वापस नूरपुर ले आए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News