हैदराबाद डॉक्टर गैंगरेप-मर्डर मामले में ABVP हुई उग्र, कहा- आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले(Video)

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 03:04 PM (IST)

धर्मशाला (निप्पी): दिल्ली के निर्भया कांड की पुनरावृत्ति एक बार फिर हैदराबाद में दिखी। हैवानियत की पराकाष्ठा से आगे जाते हुए कुछ लोगों ने दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर को जिंदा जला दिया। जिसके चलते धर्मशाला में एबीवीपी ने धरना प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं उन्होंने आरोपियों को फांसी देने के साथ-साथ केंद्र सरकार से घटना की सीबीआई जांच करवाने की मांग की। बता दें कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में रैली निकाली तथा दिवंगत महिला डाक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
PunjabKesari
गौरतलब है कि हालही में हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी, जिसके विरोध में एबीवीपी ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। एबीवीपी कार्यकर्ता अंशिका ने कहा कि हैदराबाद में जो भी हुआ उसके खिलाफ हमने आवाज उठाई है। मृतक महिला डॉक्टर को इंसाफ मिलना चाहिए। ऐसा ही चलता रहा तो देश की बेटी सड़कों पर चलने से भी डरेगी।
PunjabKesari

हमारा देश हालांकि आजाद हो चुका है, लेकिन महिलाओं व लड़कियों के खिलाफ बढ़ते मामलों में नहीं लगता है कि देश आजाद हुआ है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसा करने से पहले सोचने को मजबूर हो जाए। एबीवीपी धर्मशाला इकाई अध्यक्ष अंशुल ने कहा कि हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने के बाद उन्हें जिंदा जला दिया गया। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियों को फांसी पर लटकाया जाए और घटना की जांच सीबीआई से करवाई जाए। एबीवीपी ने जहां हैदराबाद में घटित घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया, वहीं मृतक महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी गई।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News