HRTC दीवाली पर चलाएगा स्पैशल बसें

punjabkesari.in Monday, Oct 29, 2018 - 09:02 AM (IST)

धर्मशालाा (पूजा): हिमाचल पथ परिवहन निगम दीवाली पर्व व भैयादूज के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने की तैयारी में जुट गया है। दीपों के पर्व पर लोगों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए एच.आर.टी.सी. अतिरिक्त स्पैशल बसें चलाएगी, जिन्हें विभिन्न रूटों पर आवश्यकता अनुसार चलाया जाएगा। 

धर्मशाला डिपो के आर.एम. पंकज चड्ढा ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम दीवाली के पर्व पर दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी व नालागढ़ के लिए बसें चलाएगा। हालांकि पथ परिवहन निगम द्वारा अभी तक यह निर्धारित नहीं किया गया है कि किस दिन कितनी बसें चलाई जाएंगी लेकिन पर्व से पहले छुट्टियां व वीकेंड देखते हुए पथ परिवहन निगम ने धर्मशाला डिपो से अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।

यात्रियों को बसें बुक करवाने में कोई परेशानी न हो इसके लिए निगम ने स्थान भी निर्धारित कर लिया है। यात्री बसों की बुकिंग धर्मशाला, कांगड़ा व मैक्लोडगंज बस अड्डे पर जाकर आसानी से बुकिंग करवा सकते हैं। इसके  लिए बाकायदा निगम के अधिकारियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News