एचआरटीसी ऊना डिपो की दिल्ली के लिए 2 बसें शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Jan 27, 2021 - 11:53 PM (IST)

ऊना (मनोहर): हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना डिपो की दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। किसानों के आंदोलन के कारण पहले यह बस सेवा बंद थी। इसके अलावा कई अन्य रूट भी रिस्टोर किए गए हैं। इनमें सुबह 5 बजे चलने वाली ऊना से शिमला बस शुरू हो गई है। यह बस दोपहर साढ़े 12 बजे शिमला से ऊना के लिए चलती है। इसके अलावा हमीरपुर से चंडीगढ़ बस बुधवार से शुरू की गई है। यह बस हमीरपुर से सुबह 5.20 बजे चलती है और चंडीगढ़ से 4.40 बजे वापस आती है। इसके अलावा दिल्ली के लिए कोटला से दिल्ली बस भी वीरवार से शुरू हो जाएगी।

यह बस कोटला से सुबह साढ़े 5 बजे और ऊना से सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह बस दिल्ली से कोटला वाया चिंतपूर्णी सुबह 7.50 बजे चलती है। इसके अलावा सरीमुलंगपुर (जयसिंहपुर के समीप) से दिल्ली बस शुरू हो रही है जो रात साढ़े 8 बजे ऊना से रवाना होगी। यह बस दिल्ली से सायं 4 बजे सरीमुलंगपुर के लिए चलेगी। एचआरटीसी ऊना के आरएम दर्शन सिंह ने कहा कि ऊना डिपो के दिल्ली के लिए 2 बस रूट शुरू कर दिए गए हैं। इसके अलावा शिमला के लिए सुबह 5 बजे बस रूट शुरू किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News