नाइट कर्फ्यू के बाद घटी सवारियों की संख्या, हिमाचल से दिल्ली के लिए HRTC की 12 बसें क्लब

punjabkesari.in Tuesday, Jan 11, 2022 - 07:21 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल व दिल्ली में कर्फ्यू लगने के बाद बसों में सवारियों की संख्या घटने लगी है। शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों व क्षेत्रों से दिल्ली जाने वाली सवारियां दिन-प्रतिदिन कम हो रही हैं। इसी के चलते निगम ने बसों को क्लब करना शुरू कर दिया है। निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में एचआरटीसी की लगभग 12 बसें क्लब की गई हैं। प्रदेश में दिल्ली के लिए लगभग 110 बसें रूटों पर जाती हैं। इन बसों में ये बसें क्लब की हैं। ये बसें उन बस डिपुओं से क्लब की हैं, जहां से एक से अधिक बसें दिल्ली रूट पर जाती हैं। जिन डिपुओं से एक ही बस दिल्ली रूट पर जाती है, उन्हें अभी क्लब नहीं किया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश से दिल्ली जाने वाली वोल्वो बसों को भी क्लब किया है।

शिमला से एक वोल्वो बस को क्लब किया है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलों से भी 1 से 2 बसें क्लब की हैं। निगम ने अभी हाल ही में कोरोना काल से प्रभावित दिल्ली जाने वाली वोल्वो बसों को बहाल किया था। शिमला से दिल्ली के लिए निगम 7 वोल्वो बसें चला रहा था लेकिन इनकी संख्या अब 6 रह गई है। आने वाले दिनों में और बसें भी क्लब की जा सकती हैं। कोरोना व ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के बाद दिल्ली सरकार ने पहले ही नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया था। अब हिमाचल सरकार ने भी रात 10 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News