HRTC को इलैक्ट्रिक बसें चलाने के लिए मिला Scotch Award

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 10:10 PM (IST)

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम को प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधा देने के लिए सम्मानित किया गया है। बीते रोज दिल्ली में आयोजित  एक कार्यक्रम में निगम को मनाली से रोहतांग इलैक्ट्रिक बसों के  सफल संचालन के लिए स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड परिवहन निगम के मुख्य महाप्रबंधक एच.के. गुप्ता ने प्राप्त किया। देश भर में सरकारी क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले विभागोंं को यह अवार्ड दिया जाता है। परिवहन निगम देश भर में पहला पहाड़ी राज्य है जहां पर इलैक्ट्रिक बसों का सफल संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में निगम में 25 इलैक्ट्रिक बसों के साथ 50 इलैक्ट्रिक टैक्सियों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में प्रदूषण मुक्त परिवहन सेवाएं देने के लिए हिमाचल को अव्वल नम्बर आंका गया है। यह अवार्ड स्कॉच कंसलटैंसी सर्विस के चेयरमैन समीर कोचर द्वारा दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News