HRTC का बड़ा कारनामा, इस रूट पर भेज दी बिना सीटों वाली Bus

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 04:51 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): सुंदरनगर एचआरटीसी निगम का शुक्रवार को बोबर और भनवाड़ रूट पर बड़ा कारनामा देखने को मिला है। निगम ने यहां बिना सीटों वाली खटारा बस रवाना कर दी, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। निगम की इस बस में 2 सीटें ही गायब थीं जबकि अन्य कई सीटें भी खराब हालत में थीं। ग्रामीणों ने कहा कि निगम के प्रबंधन ने बोबर के 2 दर्जन गांवों के यात्रियों व स्कूली छात्रों के लिए खटारा बस भेज दी। उन्होंने कहा कि कंडम की गई इस बस (एचपी67-2306) में कई सीटें गायब थीं, जिस कारण यात्रियों को लोहे की फ्रेम पर बैठकर सफर करने को मजबूर होना पड़ा।

बारिश में कई बार बस में खोलने पड़ जाते हैं छाते

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ऐसी ही बस में बारिश में कई बार छाते भी खोलने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन से कई बार पहले भी शिकायत की गई है लेकिन बावजूद इसके बार-बार यह समस्या पेश आ रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने भनवाड़ पंचायत प्रधान अमरू राम से भी शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या बोले अधिकारी

वहीं एचआरटीसी मंडल सुंदरनगर के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि  बस बहुत खटारा नहीं है। इसकी सीट उठा दी हंै। कंडक्टर ने ध्यान नहीं दिया है। आगामी कार्रवाई की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News