चंबा में आग की भेंट चढ़ी HRTC बस, चंद मिनटों में जलकर हुई राख

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 05:14 PM (IST)

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एच.आर.टी.सी. की बस को बहुत भयानक आग लगी है। घराट नाला के पास बस से अचानक धुआं उठने लगा और उसके बाद आग लग गई। बस में जो लोग सवार थे उनमें हड़कंप मच गया।हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एच.आर.टी.सी. की बस को आग लग गई। बस-चालक की सूझबूझ ने यात्रियों को बस से नीचे सुरक्षित उतार दिया। कुछ मिनट बाद बस से आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी भयानक थी कि बस मिनटों में जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने लगी। एच.आर.टी.सी. बस के प्रशासन की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News