Kangra: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया नया शैड्यूल, जानें अब किस दिन होगा DElEd Entrance Exam
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 10:44 PM (IST)
धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड कॉमन एंट्रैंस टैस्ट-2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा आगामी 17 जून को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 31 मई 2026 को होनी तय हुई थी, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों की वजह से इसे स्थगित करना पड़ा था।
बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा की तारीख में बदलाव के अलावा बाकी सभी नियम और शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी। बोर्ड ने परीक्षा में बैठने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे रोल नंबर, जरूरी दिशा-निर्देशों और परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए समय-समय पर बोर्ड की ऑफिशियल वैबसाइट को चैक करते रहें, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि डीएलएड कॉमन एंट्रैंस टैस्ट-2026, जो पहले 31 मई को होना था, उसे प्रशासनिक कारणों से टाल दिया गया था। अब यह परीक्षा 17 जून को ली जाएगी। परीक्षा से जुड़े बाकी सभी नियम और शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी। अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की वैबसाइट देखते रहें।

