HPPSC: स्टेट एलिजिबिलिटी टैस्ट के एडमिट कार्ड जारी, 7 जून को 2 सत्रों में होगी परीक्षा

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 03:19 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): स्टेट एलिजिबिलिटी टैस्ट- 2026 (सैट) के लिए पात्र उम्मीदवारों केे ई-एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। एडमिट कार्ड आयोग ने संबंधित लिंक पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं और उम्मीदवार जरूरी दिशा-निर्देशों सहित इसे डाऊनलोड कर सकते हैं। सैट परीक्षा आगामी 7 जून को आयोजित होगी। इसके तहत पेपर-1 सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। इस पेपर के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9.30 बजे रखा गया है। इसके अलावा पेपर-2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित होगी। पेपर-2 का रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे रखा गया है।

परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद होंगे एंट्री गेट

लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा के दृष्टिगत उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अनुसार परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद कर दिए जाएंगे। यानी कि पेपर-1 के लिए गेट सुबह 10.30 बजे बंद हो जाएंगे, जबकि पेपर-2 के लिए गेट दोपहर 2 बजे बंद कर दिए जाएंगे। एंट्री गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। आयोग ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा शुरू होने के 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे। इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News