Alert : हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, अगले दो दिन भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 05:10 PM (IST)

शिमला (योगराज) : हिमाचल प्रदेश में अभी मौसम लोगों को और सताने वाला है। मौसम केंद्र शिमला ने प्रदेश में दो और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की आशंका जताई है। जिससे प्रदेश में 11 से 13 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। 13 जनवरी को भी प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों कुल्लु, चंबा, मंडी, कांगड़ा ,लाहौल स्पीति, किन्नौर और शिमला में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
PunjabKesari

जबकि उसके बाद दूसरी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 से 17 जनवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के दौर शुरू होगा। 16 जनवरी को बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में बदलाव से लोगों की मुसीबतें और अधिक बढ़ सकती है क्योंकि 8 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद अभी तक जीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है।
PunjabKesari

कई क्षेत्रों में बिजली ,पानी और यातायात सेवाएं बंद हैं।सरकार के बर्फबारी से निपटने के दावे धरातल पर फेल हो चुके हैं। लोगों दिक़्क़तों का सामना कर रहे हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News