हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें मौसम का ताजा अपडेट

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 11:19 AM (IST)

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई हिस्सों में 28 से 30 मार्च तक बारिश, बर्फबारी और तेज अंधड़ का पूर्वानुमान जताया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित कुल्लू-मनाली में बादलों की आवाजाही के साथ ही ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है, जिससे आगामी दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

तेज हवाओं और बिजली कड़कने का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, 28 मार्च को प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है। इसके साथ ही 28, 29 और 30 मार्च को ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मध्य व निचले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं, महीने के आखिरी दिन कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इसके बाद 1 और 2 अप्रैल को मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

तापमान में भारी गिरावट की संभावना

पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा था। ऊना में पारा 31.6 डिग्री तक जा पहुंचा है, जबकि केलांग में सबसे कम 2.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News