Himachal Weather: मनाली में बाढ़ का कहर, पलचान में मची हलचल, लोगों ने भागकर बचाई जान

punjabkesari.in Thursday, Jul 25, 2024 - 09:29 AM (IST)


हिमाचल: मनाली में बारिश का कहर जारी है। आपको बता दें कि बादल फटने से अंजनी महादेव नदी व आखरी नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ आने से पलचान, रुआड व कुलंग गांवो के लोगों के बीच हलचल मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बादल फटने से पलचान में दो घर बह गए हैं जबकि एक घर को आंशिक नुकसान पहुंचा है। पुल व पावर प्रोजेक्ट को भी नुकसान पहुंचा है। पलचान व सोलंग के समीप स्नो गैलरी में मलबा आने से मनाली लेह मार्ग भी बन्द हो गया है। फिलहाल मनाली प्रशासन के द्वारा राहत कार्य जारी है।

बीडीसी सदस्यों ने दी जानकारी

पलचान पंचायत की बीडीसी सदस्य रेशमा देवी व प्रधान कौशल्या व पूर्व प्रधान सुंदर ठाकुर ने बताया कि रात लगभग 1 बजे अंजनी महादेव नदी में बाढ़ आ गई और नदी किनारे रहने लोग घरों से भागे।

दलबल मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर प्रशासन ने दलबल सहित मौके पर पहुंच जायजा लिया और सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पलचान से पतलीकूहल तक के लोगों को सतर्क किया। उन्होंने बताया कि दो घर बाढ़ की चपेट में आए है जबकि एक घर को आशिंक रुप से नुकसान पहुंचा है।

आज का तापमान

अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की आशा है। शिमला का अधिकतम तापमान 24 और न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस होगा। आज भी भारी बारिश के अनुमान बने हुए हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Rana

Related News