बर्फबारी से थमी प्रदेश की रफ्तार, जयराम ठाकुर के आराेपाें पर CM सुक्खू का बड़ा पलटवार, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 11:20 PM (IST)
हिमाचल डैस्क: हिमाचल में ताजा बर्फबारी से रफ्तार थम गई है, जिससे 2000 बस सेवाएं प्रभावित और HRTC के 484 रूट पूरी तरह ठप्प हो गए हैं। भारी हिमपात के चलते पांगी घाटी का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है और चंबा जिले में 105 सड़कें बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने जयराम ठाकुर के आरोपों को निराधार बताते हुए स्पष्ट किया कि पूर्व मंत्रियों के खिलाफ कोई विजिलैंस जांच नहीं की गई है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाते हुए मंत्रियों और विधायकों को सार्वजनिक बयानबाजी पर चेतावनी जारी की है। प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों को ADGP, IG और DIG पदों पर पदोन्नति देने के आदेश जारी किए हैं। सीएम सुक्खू ने पुलिस कर्मियों के लिए एचआरटीसी बसों में सफर से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतों को खत्म कर उनकी यात्रा आसान कर दी है। शिमला पुलिस ने चिट्टे की तस्करी में शामिल अपने ही विभाग के एक कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मनाली में बर्फबारी के बीच साड़ी उतारकर रील बनाने वाली महिला की हरकत पर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचा हुआ है। मंडी में घर पर खड़ी गाड़ी का आंध्र प्रदेश में फास्टैग से टोल कटने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। हिमाचल की बेटियों ने हरियाणा को हराकर राष्ट्रीय अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
बर्फबारी ने राेकी हिमाचल की रफ्तार, 2000 बस सेवाएं प्रभावित, HRTC के 484 रूट पूरी तरह से ठप्प
हिमाचल प्रदेश में शिमला सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई ताजा बर्फबारी जहां किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है, वहीं कारोबार और परिवहन व्यवस्था के लिहाज से यह बर्फबारी भारी दुश्वारियां भी लेकर आई है।
बर्फ की 'सफेद कैद' में पांगी, देश-दुनिया से कटा संपर्क; अंधेरे में डूबे सैंकड़ों गांव, 105 सड़कें ठप्प
पर्यटन नगरी डल्हौजी, मिनी स्विटजरलैंड खजियार समेत जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है जबकि निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमपात के चलते पांगी घाटी का जिला मुख्यालय व देश-दुनिया से संपर्क पूरी तरह से कट गया है।
जयराम ठाकुर के आरोप निराधार, हमने किसी के खिलाफ नहीं की विजिलैंस जांच : सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने किसी मंत्री व भाजपा सरकार में रहे पूर्व मंत्री के खिलाफ विजिलैंस जांच नहीं की है। उन्होंने कहा की इस बारे में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आरोप निराधार हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विक्रमादित्य के बयान के बाद हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सख्त, मंत्री-विधायकों को दी ये चेतावनी
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने संगठन में अनुशासनहीनता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी की नीति के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी करने वाले नेताओं पर अब बिना किसी चेतावनी के सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल के इन IPS अफसरों की ADGP, IG और DIG पदों पर हुई प्रमोशन, सरकार ने जारी किए आदेश
प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमोशन और चयन ग्रेड प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार ये सभी पदोन्नतियां 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगी।
पुलिस जवानों के लिए Good News; CM सुक्खू ने खत्म किया ये बड़ा झंझट, अब बस सफर हाेगा आसान
हिमाचल प्रदेश के हजारों पुलिस कर्मियों के लिए आज शिमला से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुलिस महकमे की एक बड़ी व्यावहारिक दिक्कत को सुलझाते हुए एचआरटीसी बसों में उनके सफर को बेहद आसान बना दिया है।
खाकी काे शर्मसार करने वाले पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, विभाग ने नौकरी से किया बर्खास्त
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों पर नकेल कसने वाली पुलिस का ही एक जवान चिट्टे की तस्करी में लिप्त पाया गया है। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
मनाली की बर्फीली वादियों में साड़ी उतार किया डांस, महिला की गंदी हरकत से सोशल मीडिया पर बवाल
मनाली की बर्फीली वादियों से सामने आए एक सोशल मीडिया वीडियो ने पर्यटन स्थलों पर कंटेंट क्रिएशन की सीमाओं और सांस्कृतिक मर्यादाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो में एक महिला को बर्फबारी के बीच आपत्तिजनक तरीके से रील बनाते हुए देखा गया...
मोबाइल पर आए मैसेज ने उड़ाए हाेश, घर में खड़ी गाड़ी का आंध्र प्रदेश में कट गया टोल
आपकी टोयोटा अर्बन क्रूजर गाड़ी का आंध्र प्रदेश के करपाडु टोल प्लाजा पर फास्टैग से टोल टैक्स कट गया है। मोबाइल पर मिले इस संदेश से गाड़ी मालिक महिला के होश उड़ गए। मामला बल्ह थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत लुहाखर जिला मंडी का है।
हिमाचल की बेटियों ने जमाई धाक, हरियाणा को पछाड़ जीता नैशनल कबड्डी का खिताब
राजकीय कन्या विद्यालय नालागढ़ में चल रही 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम ने खिताब पर कब्जा कर लिया है। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 48-44 अंकों से पराजित किया।

