हिमाचल की खराब आर्थिकी के समाधान के लिए मंगलवार को फिर दिल्ली जाएंगे CM सुक्खू, प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Oct 27, 2025 - 11:26 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: प्राकृतिक आपदा को झेल रहे हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी पर वित्त वर्ष 2025-26 भारी पड़ता नजर आ रहा है। इसका समाधान खोजने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को फिर से दिल्ली जाएंगे। वहां पर उनका केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने का कार्यक्रम है। राज्य में बेशक दिन में धूप खिलकर मौसम खुशगवार हो गया है, लेकिन रात्रि की बात करें तो शिमला से भी सर्द ऊना, पालमपुर व सोलन की रातें हो गई हैं। राज्य के कई भागों में न्यूनतम पारा लुढ़कने से रातें ठंडी हो रही हैं।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल की खराब आर्थिकी के समाधान के लिए मंगलवार को फिर दिल्ली जाएंगे CM सुक्खू
प्राकृतिक आपदा को झेल रहे हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी पर वित्त वर्ष 2025-26 भारी पड़ता नजर आ रहा है। इसका समाधान खोजने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को फिर से दिल्ली जाएंगे। वहां पर उनका केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने का कार्यक्रम है।

Weather Updates: प्रदेश में साफ रहेगा मौसम, केलांग का माइनस में पारा
राज्य में बेशक दिन में धूप खिलकर मौसम खुशगवार हो गया है, लेकिन रात्रि की बात करें तो शिमला से भी सर्द ऊना, पालमपुर व सोलन की रातें हो गई हैं। राज्य के कई भागों में न्यूनतम पारा लुढ़कने से रातें ठंडी हो रही हैं।

Sirmour: जेल में कैदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सोमवार सुबह एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल क्षेत्र का रहने वाला पिपेंद्र (46) नाहन जेल में एनडीपीएस मामले में डेढ़ साल की सजा काट रहा था।

Solan: नशा तस्कर की 6.34 करोड़ से ज्यादा अवैध संपत्ति जब्त
जिला पुलिस ने एक नशा तस्कर की कुनिहार में दर्ज किए गए एक मामले की फाइनांशियल जांच के दौरान 6.34 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति को जब्त किया है।

Solan: गिरफ्तारी से बचने के लिए डिफाल्टरों ने जमा करवाए 14 लाख रुपए, एक ने जमा करवाए 40 लाख
बघाट अर्बन सहकारी बैंक में जैसे-जैसे डिफाल्टरों पर शिकंजा सका जा रहा है वैसे-वैसे गिरफ्तारी से बचने के लिए लोग बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

Kangra: दलाईलामा दिसम्बर में करेंगे दक्षिण भारत का दौरा
तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा संभावित दिसम्बर के मध्य में दक्षिण भारत स्थित कर्नाटक राज्य में मुंडगोड तिबेतन सैटलमैंट का दौरा करेंगे। इस दौरान वह गादेन शार्टसे और गादेन जांग्त्से मठों द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल होंगे।

Mandi: मुख्यमंत्री लिखित में बताएं कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे : जयराम
व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार अगर पंचायत चुनाव को समय पर होने को लेकर आश्वस्त है तो इस बात को मुख्यमंत्री लिखित में बताएं कि समय से चुनाव होंगे अन्यथा चुनाव से भागने की बात को स्वीकार करें, इससे ही इस मुद्दे का पटाक्षेप हो जाएगा।

Shimla: रामपुर में गहनों की दुकान से सोने की अंगूठी लेकर व्यक्ति फरार
रामपुर बुशहर में सोमवार दोपहर को लगभग 2 बजकर 24 मिनट पर महावीर मोहल्ले में स्थित संजय ज्वैलर्स की दुकान से एक व्यक्ति 12 ग्राम सोने की अंगूठी जिसकी कीमत लगभग 1,78,000 रुपए बताई जा रही है, लेकर फरार हो गया। घटना के बाद दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

Shimla: अनुसूचित जाति कल्याण के लिए संवेदनशीलता से कार्य कर रही सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 11 वर्ष के अंतराल के बाद नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1995 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई।

Chamba: युवती पर चाकू से हमला, पंजाब का युवक पुलिस रिमांड पर
चम्बा जैसे शांत क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं समाज को भी जागरूक होना होगा, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News