भगवान रघुनाथ जी की रथ यात्रा के साथ अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव शुरू, 68 विधायकों का पुतला जलाने काे लेकर बवाल, पढ़ें HP की 10 बड़ीं खबरें
punjabkesari.in Thursday, Oct 02, 2025 - 11:32 PM (IST)

हिमाचल डैस्क: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा। मानसून के विदा होने के बाद धूप का आनंद उठा रहे लोगों को अब फिर से बारिश झेलनी होगी। अधिष्ठाता रघुनाथ जी की भव्य रथ यात्रा के साथ कुल्लू का अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव शुरू हो गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नवरात्र और दशहरे के पावन पर्व पर जहां पूरा देश “जीएसटी बचत उत्सव ” से राहत पा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद चिट्टे पर करारी चोट की है। सोलन जिले के कुनिहार में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 68 विधायकों का पुतला जलाने का प्रयास किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा की बल्ह पंचायत की छपरोह खड्ड में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। सिरमौर जिले में दशहरे की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दूल्हे की बारात में शामिल एक कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलाें के लिए जारी हुआ अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा। मानसून के विदा होने के बाद धूप का आनंद उठा रहे लोगों को अब फिर से बारिश झेलनी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 5 से 7 अक्तूबर तक लगातार 3 दिन प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से भारी बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।
अधिष्ठाता रघुनाथ जी की भव्य रथ यात्रा के साथ कुल्लू का अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव शुरू
अधिष्ठाता रघुनाथ जी की भव्य रथ यात्रा के साथ कुल्लू का अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव वीरवार को शुरू हो गया। वीरवार दोपहर बाद करीब 3 बजे रघुनाथ जी रघुनाथपुर स्थित अपने देवालय से ढालपुर के लिए पालकी में सवार होकर निकले। रघुनाथ जी के आगे सुरक्षा कर्मी बैंड-बाजे के साथ चले और सैंकड़ों लोगों व देवी-देवताओं के साथ ढालपुर स्थित रथ मैदान में पहुंचे।
जेपी नड्डा का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला, बाेले-केंद्र ने GST घटाया, फिर भी हिमाचल में महंगा हुआ सीमैंट
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि नवरात्र और दशहरे के पावन पर्व पर जहां पूरा देश “जीएसटी बचत उत्सव ” से राहत पा रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता को लूटने का प्रयास कर रही है।
सरकार ने नशे के खिलाफ बनाया सख्त कानून, चिट्टे के खिलाफ और तेज हाेगा अभियान : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद चिट्टे पर करारी चोट की है। राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाया है, जिससे इस बुराई में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
68 विधायकों का पुतला जलाने काे लेकर मचा बवाल, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई छीना-झपटी
सोलन जिले के कुनिहार में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 68 विधायकों का पुतला जलाने का प्रयास किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर छीना-झपटी हुई।
जयराम ठाकुर का बड़ा आराेप, कहा-हिमाचल में अपराधी बेलगाम, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी लगे छींटे
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी छींटे लगने लगे हैं तथा कुछ आरोप लगने के बाद फरार चल रहे हैं। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि रोहड़ू, ऊना, कुल्लू, बंजार, चम्बा व शिमला सहित अन्य स्थानों पर घटित घटनाओं ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है।
CM सुक्खू ने दबाया रिमोट का बटन और धू-धू कर जल उठा 45 फुट का रावण
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर के परिसर में वीरवार को दशहरा उत्सव पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रावण के 45 फुट ऊंचे पुतले को आग लगाई। शाम करीब 6 के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जैसे ही रिमाेट का बटन दबाया ताे वैसै ही रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा।
भयानक हादसा: खड्ड में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम
ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा की बल्ह पंचायत की छपरोह खड्ड में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों बच्चियां वीरवार को स्कूल बैग धोने के लिए खड्ड के किनारे गई थीं। इसी दौरान अचानक एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी।
फौजी को दबोचने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर पहुंची ऊना पुलिस, युवती से यौन शोषण के लगे हैं गंभीर आरोप
ऊना जिला की एक युवती द्वारा फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाने के बाद महिला थाना ऊना की पुलिस हरकत में आ गई है। बुधवार को थाना प्रभारी रूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दबिश दी, जहां आरोपित युवक तैनात है।
हिमाचल में दशहरे के दिन मातम! बारात ले जा रही कार खाई में गिरी, 2 की मौत, तीन घायल
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दशहरे की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दूल्हे की बारात में शामिल एक कार भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नैनाटिक्कर-ढंगयार सड़क पर हुई।