संजौली में अवैध मस्जिद को तोड़ने का काम शुरू, कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए मुआवजा राशि का आबंटन शुरू, पढ़ें हिमाचल की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Oct 21, 2024 - 10:55 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): वक्फ बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद सोमवार से मस्जिद कमेटी ने राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का काम पुलिस जवानों की मौजूदगी में शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट की घोषणा को पूरा करते हुए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मुआवजा राशि देने का कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी दी है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

Shimla: संजौली में अवैध मस्जिद को तोड़ने का काम शुरू, वक्फ बोर्ड से मिली अनुमति
वक्फ बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद सोमवार से मस्जिद कमेटी ने राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का काम पुलिस जवानों की मौजूदगी में शुरू कर दिया है।

Shimla: कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए मुआवजा राशि का आबंटन शुरू : सुक्खू
प्रदेश सरकार ने अपने पहले बजट की घोषणा को पूरा करते हुए कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मुआवजा राशि देने का कार्य शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी दी है।

Himachal: एचपीसीए की खिलाड़ी देवांशी वर्मा भारत की टीम डी के लिए चयनित
बीसीसीआई की ओर से रायपुर के क्रिकेट मैदान में 24 से 30 अक्तूबर तक आयोजित की जाने वाली अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्राॅफी के लिए भारत की टीम-डी में एचपीसीए टीम की खिलाड़ी देवांशी वर्मा का चयन हो गया है।

Sirmour: 8 साल बाद उद्घोषित अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार, चंडीगढ़ में भी कई केस दर्ज
सिरमौर पुलिस के पीओ सैल की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर चंडीगढ़ में भी कई केस दर्ज हैं। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Shimla: राज्य के 10 जगहों के बीडीओ बदले, जारी हुई अधिसूचना
राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों के बीच अब 10 जगहों के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को बदल दिया गया है। इनके तबादला आदेशों की अधिसूचना ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने जारी कर दी है।

Kangra: व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था पतन की ओर जा रहा प्रदेश : जयराम
पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर अब प्रदेश व्यवस्था पतन की ओर जा रहा है। दो वर्षों के कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश ने पहचान-सम्मान को खोया है।

Shimla: जेपी नड्डा ने दिल्ली में किया बिहारी लाल को सम्मानित
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई। इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा उपस्थित रहे।

Kangra: कांगड़ा-चम्बा के चयनित अग्निवीरों को प्रशिक्षण केंद्रों के लिए किया रवाना
कांगड़ा और चम्बा जिला से चयनित अग्निवीरों को मेजर जनरल केके सिंह, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दाह डिवीजन द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

चिट्टे के साथ पकड़े 2 सगे भाइयों ने भाजपा युवा नेता उमंग ठाकुर से की मारपीट
चिट्टे के मामले में पुलिस की रेड़ से चिढ़े आरोपियों द्वारा भाजपा के युवा नेता एवं वार्ड पंच पर हमला कर दिया गया और इस हमले में वार्ड पंच बुरी तरह से लहुलुहान हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kangra: करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग, चांद का दीदार करने के बाद ऐसे हुई मौत
करवाचौथ का त्यौहार एक परिवार के लिए गहरे जख्म छोड़ गया है। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली एक सुहागिन का सुहाग इस दिन उजड़ गया। मामला पुलिस थाना क्षेत्र हरिपुर के अंतर्गत निकटवर्ती गांव घमीरपुर का बताया जा रहा है।

Himachal: 24 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में भाग लेंगे सांसद अनुराग ठाकुर
पूर्व केन्द्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर 24 अक्तूबर को संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक के लिए दिल्ली में मौजूद रहेंगे। अनुराग सिंह ठाकुर हाल ही में संसद की कोयला, खान और इस्पात मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष व लोक लेखा समिति (पब्लिक अकाऊंट्स कमेटी) के सदस्य के रूप में चुने गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News