सरकार आज धर्मशाला में मनाएगी एक साल पूरा होने का जश्न, भाजपा करेगी विरोध प्रदर्शन, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें
punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 12:05 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस आज अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर दूसरी राजधानी धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ समारोह मनाएगी। प्रदेश सरकार जहां अपना एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसम्बर को धर्मशाला में जश्न मना रहा है, वहीं विपक्षी दल भाजपा इसे आक्रोश दिवस के रूप में मना रहा है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के दुबई दौरे को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका वाड्रा रविवार सुबह शिमला पहुंचीं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कांग्रेस की सरकार को हर कदम पर सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया है। ई-टैक्सी के लिए आवेदन करने वाले पहले 500 लोगों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गारंटियों को लेकर निशाने पर रखा। मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की चौकी पंचायत के कलोगा गांव के युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सहायक प्रबंधक द्वारा 9 लोगों के 16.80 लाख रुपए के गबन करने और लोन खातों से पैसे ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। सोलन जिला के परवाणू में चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र से कुछ युवतियां बीती रात केंद्र का शीशा तोड़कर फरार हो गईं।
पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां
धर्मशाला में आज ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ समारोह मनाएगी सुक्खू सरकार
हिमाचल में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस आज अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर दूसरी राजधानी धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ समारोह मनाएगी। समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, हिमाचल मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला व सह प्रभारी तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू विशेषातिथि होंगे।
आज मंडी व कांगड़ा को छोड़ भाजपा प्रदेश भर में करेगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश में प्रदेश सरकार जहां अपना एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसम्बर को धर्मशाला में जश्न मना रहा है, वहीं विपक्षी दल भाजपा इसे आक्रोश दिवस के रूप में मना रहा है। इस कड़ी में भाजपा सोमवार को प्रदेश में जिला मंडी व कांगड़ा को छोडकऱ अन्य सभी जगह जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी।
सीएम सुक्खू के दुबई दौरे को केंद्र ने दी मंजूरी, हिमाचल में विदेशी निवेश की संभावना
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के दुबई दौरे को केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब हिमाचल प्रदेश में सीधे विदेशी निवेश की संभावना है। जानकारी है कि दुबई दौरे पर सीएम के साथ पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष आरएस बालीव मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा के अतिरिक्त 4 आईएएस अधिकारी भी साथ जा रहे हैं।
शिमला पहुंचीं प्रियंका वाड्रा, सीएम सुक्खू के साथ जश्न में शामिल होने जाएंगी धर्मशाला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका वाड्रा रविवार सुबह शिमला पहुंचीं। उनका काफिला चंडीगढ़ से सड़क मार्ग होते हुए शिमला पहुंचा और छराबड़ा स्थित उनके आवास पर जाकर रुका। प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार सुबह मुख्यमंंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ धर्मशाला जाएंगी और राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित होने वाले समारोह में शिरकत करेंगी।
काम करना प्राथमिकता, भाजपा की आलोचना से जनता नहीं होगी भ्रमित : मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कांग्रेस की सरकार को हर कदम पर सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया है। कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने एक वर्ष में जनता को राहत देने के लिए काम किया है।
500 लोगों को ई-टैक्सी के लिए दिया जाएगा 50 प्रतिशत अनुदान
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके तहत ई-टैक्सी के लिए आवेदन करने वाले पहले 500 लोगों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से दिया जाएगा। ई-टैक्सी को पहले 4 वर्ष एचआरटीसी के बेड़े में शामिल किया जाएगा और हर माह ई-टैक्सी चालक को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस सरकार के वायदे व 10 गारंटियां हुईं फेल
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का बखान किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गारंटियों को लेकर निशाने पर रखा, साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न विभागों की खानापूर्ति और अधिकारियों की गैर-मौजूदगी पर नाराजगी जताई।
धर्मपुर में चाकू के वार से युवक की ह.त्या, बीच-बचाव करने आए साथी की गोद डाली पीठ
मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल की चौकी पंचायत के कलोगा गांव के युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान अशोक कुमार उर्फ रवि (30) पुत्र रूप लाल के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार अशोक बीते शनिवार रात को अपने दोस्तों अनिल, राकेश और नरेंद्र कुमार के साथ एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था।
बैंक के सहायक प्रबंधक ने 9 लोगों के डकारे 16.80 लाख, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के सहायक प्रबंधक द्वारा 9 लोगों के 16.80 लाख रुपए के गबन करने और लोन खातों से पैसे ऐंठने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला हिमाचल प्रदेश राज्य को-ऑप्रेटिव बैंक लिमिटेड जिला ऑफिस कसुम्पटी शिमला के जिला प्रबंधक ने दर्ज करवाया है।
सोलन के परवाणू में नशा मुक्ति केंद्र से फरार हुईं युवतियां
सोलन जिला के परवाणू में चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र से कुछ युवतियां बीती रात केंद्र का शीशा तोड़कर फरार हो गईं। स्थानीय लोगों ने फरार हुई युवतियां को पकड़ा और इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मौके पर पुलिस टीम गई थी। मामले की छानबीन की गई। केंद्र के सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं।