युवाओं को ई-टैक्सी की खरीद के लिए सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, ED ने बीबीएन में जब्त की करोड़ों की संपत्ति, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2023 - 12:11 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्य में 2 दिनों से साफ चल रहे मौसम के बावजूद भी ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक के लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान किया कि ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदेश सरकार देगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में अवैध रूप से शराब सप्लाई के मामले में हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ में चल रही कालाअंब डिस्टिलरी एंड ब्रेवरी प्राइवेट लिमटेड कंपनी की संपत्ति को जब्त कर लिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों के अलावा सरकार के 1 साल के समारोह को लेकर चर्चा की। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि 11 दिसम्बर के दिन को पार्टी प्रदेश में आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी। सोलन जिला की परवाणू पुलिस ने एक निजी होटल में छापामारी की। इस दौरान होटल में 4 विदेशी लड़कियों सहित दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम, पंजाब की 12 लड़कियां व हरियाणा व पंजाब से संबंधित कई पुरुष होटल में पाए गए हैं। पर्यटन नगरी मनाली में 2 से 6 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। विंटर कार्निवाल का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमटैक सहित कई अन्य कोर्सिज की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

ऊना व सोलन की रातें शिमला से भी सर्द, जनजातीय क्षेत्रों का तापमान माइनस में
राज्य में 2 दिनों से साफ चल रहे मौसम के बावजूद भी ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक के लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। जहां एक ओर शिमला से भी सर्द ऊना व सोलन की रातें चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर जनजातीय क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे चला गया है, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाके भीषण ठंड की चपेट में हैं। 

युवाओं को ई-टैक्सी की खरीद के लिए बैंकों को ऋण पर गारंटी देगी सरकार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत ई-टैक्सी खरीद के लिए बैंक युवाओं को रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाना चाहिए ताकि उन पर ईएमआई का बोझ कम हो सके। उन्होंने ऐलान किया कि ई-टैक्सी की खरीद के लिए ऋण पर गारंटी प्रदेश सरकार देगी।

ED की बीबीएन में बड़ी कार्रवाई, कंपनी की 5.31 करोड़ की संपत्ति जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार में अवैध रूप से शराब सप्लाई के मामले में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। ईडी ने हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ में चल रही कालाअंब डिस्टिलरी एंड ब्रेवरी प्राइवेट लिमटेड कंपनी की संपत्ति को जब्त कर लिया है, जिसकी औसत कीमत 5.31 करोड़ है। 

सीएम सुक्खू की दिल्ली में खरगे-शुक्ला से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के तेलंगाना दौरे से पहले दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों के अलावा सरकार के 1 साल के समारोह को लेकर चर्चा हुई है।

सीएम सुक्खू ने शिमला से दिल्ली रवाना, तेलंगाना सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे भाग
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रैड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने के लिए बुधवार को शिमला से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी, जहां से वीरवार सुबह वह हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हैदराबाद से वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

11 दिसम्बर को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा : राजीव बिंदल
हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि 11 दिसम्बर के दिन को पार्टी प्रदेश में आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन सरकार 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है लेकिन उसके पास जश्न मनाने जैसा कुछ नहीं है। डाॅ. राजीव बिंदल यहां पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

परवाणू के होटल में पुलिस की दबिश, 4 विदेशी सहित 12 लड़कियां मिलीं
सोलन जिला की परवाणू पुलिस ने एक निजी होटल में छापामारी की। इस दौरान होटल में 4 विदेशी लड़कियों सहित दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम, पंजाब की 12 लड़कियां व हरियाणा व पंजाब से संबंधित कई पुरुष होटल में पाए गए हैं। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। 

मनाली में 2 से 6 जनवरी तक आयोजित होगा विंटर कार्निवाल, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ
पर्यटन नगरी मनाली में 2 से 6 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल आयोजित किया जाएगा। विंटर कार्निवाल का शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। यह जानकारी मनाली विधानसभा के विधायक एवं राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल आयोजन समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। 

धर्मशाला में सरकार के एक वर्ष के जश्न की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे 1500 पुलिस जवान
प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने के उपलक्ष्य में धर्मशाला में 11 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कांगड़ा पुलिस ने भी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इस कार्यक्रम के दौरान 1500 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने को पैट्रोलिंग को भी बढ़ाया जाएगा। 

HPU ने जारी की एमटैक सहित इन कोर्सिज की डेटशीट, जानिए कब शुरू होंगी परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने एमटैक सहित कई अन्य कोर्सिज की परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। एमटैक की परीक्षाएं 14 से शुरू होकर 21 दिसम्बर तक चलेंगी। इसके अलावा एमए ट्रांसलेशन प्रथम सैमेस्टर की परीक्षाएं 14 से 20 दिसम्बर तक, एमए ट्रांसलेशन तृतीय सैमेस्टर की परीक्षाएं 14 से 21 दिसम्बर तक चलेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News