सरकार धर्मशाला में मनाएगी एक वर्ष पूरा होने का जश्न, बोर्ड-निगमों में नियुक्तियाें के सीएम ने दिए संकेत, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2023 - 11:59 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राज्य में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसम्बर को मनाए जा रहे जश्न के लिए विधायकों व पार्टी नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निगम-बोर्डों में भी जल्द ही नियुक्तियां करने के संकेत दिए हैं। प्रदेश भाजपा ने राजधानी शिमला में 3 राज्यों में मिली जीत का जश्न मनाया। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो जनमत आया है, वह पार्टी को स्वीकार है। हिमाचल प्रदेश के विंटर क्लोजिंग स्कूलों में आज यानी 4 दिसम्बर से नॉन-बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता अरबाज खान जिला कुल्लू के घुड़दौड़ पहुंच गए हैं। मजबूत इच्छाशक्ति से हजारों मुश्किलों से पार पाया जा सकता है और सफलता की इबारत लिखी जा सकती है। यह कर दिखाया है सुंदरनगर के भरजवाणू की सुनीता देवी ने। करसोग के पद्मश्री नेकराम शर्मा को महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय राजस्थान की तरफ से पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। गोहर के ज्यूणी वैली धौलुधार के ढुंगाथर में भी अब सैलानी पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकेंगे। पुलिस ने कुल्लू जिला में 7 किलोग्राम के अधिक चरस की खेप के साथ एक महिला सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

सरकार धर्मशाला में मनाएगी एक वर्ष पूरा होने का जश्न, विधायकों व पार्टी नेताओं को सौंपी ये जिम्मेदारी
राज्य में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसम्बर को मनाए जा रहे जश्न के लिए विधायकों व पार्टी नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है ताकि इस रैली को सफल व ऐतिहासिक बनाया जा सके। इसके अलावा अब एक साल का समारोह धर्मशाला के पुलिस मैदान में होगा।

सीएम सुक्खू ने दिए संकेत, सरकार जल्द करेगी बोर्ड-निगमों में नियुक्तियां
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निगम-बोर्डों में भी जल्द ही नियुक्तियां करने के संकेत दिए हैं। इसके तहत ऐसे कार्यकर्त्ताओं को तवज्जो दी जाएगी, जो बीते 20-25 वर्षों से संगठन का झंडा उठाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई और युवा कांग्रेस से निकल कर कई कार्यकर्त्ता संगठन में आगे आए हैं।

3 राज्यों में जीत का BJP ने शिमला में मनाया जश्न, जयराम बोले-अब प्रदेश सरकार की कोई गारंटी नहीं
प्रदेश भाजपा ने राजधानी शिमला में 3 राज्यों में मिली जीत का जश्न मनाया। यह जश्न पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में मनाया गया। पहले प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, विधायक एवं प्रवक्ता बलवीर वर्मा और कार्यकत्र्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को उनके शिमला आवास पर भाजपा की 3 राज्यों में जीत की बधाई दी। 

सीएम सुक्खू बोले-पार्टी को जनमत स्वीकार, परिणामों की करेंगे समीक्षा
3 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को मिली हार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जो जनमत आया है, वह पार्टी को स्वीकार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत का जो सिलसिला चला आ रहा है, वह आगामी लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा। 

विंटर क्लोजिंग स्कूलों में नॉन-बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 4 दिसम्बर से
हिमाचल प्रदेश के विंटर क्लोजिंग स्कूलों में आज यानी 4 दिसम्बर से नॉन-बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यह परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। स्कूलों में इस दौरान पहली, दूसरी, चौथी, छठी और 7वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा यानी सबमेटिव असैसमैंट-2 ली जा रही है। 

फिल्म की शूटिंग के लिए कुल्लू पहुंचे अभिनेता अरबाज खान
फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता अरबाज खान जिला कुल्लू के घुड़दौड़ पहुंच गए हैं। वे यहां पर बड़ागढ़ रिजोर्ट में एक सप्ताह तक रुकेंगे। फिल्म का नाम पटना शुक्ला बताया जा रहा है। घुड़दौड़ पहुंचने पर उनका स्वागत हुआ और समर्थक भी उनसे मिले।

सुंदरनगर की सुनीता ने लिखी कामयाबी की इबारत, घर की छत पर पनीरी उगा सालाना कमा रही लाखों रुपए
मजबूत इच्छाशक्ति से हजारों मुश्किलों से पार पाया जा सकता है और सफलता की इबारत लिखी जा सकती है। यह कर दिखाया है सुंदरनगर के भरजवाणू की सुनीता देवी ने। पति के अक्सर बीमार रहने व खेती लायक जमीन न होने पर सुनीता अपने घर की छत पर पनीरी उगाने का कार्य कर एक साल में 3 से 3.50 लाख रुपए की कमाई कर रही हैं। 

करसोग के पद्मश्री नेकराम शर्मा पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित
करसोग के पद्मश्री नेकराम शर्मा को महात्मा ज्योतिराव फुले विश्वविद्यालय राजस्थान की तरफ से पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह अचरोल कैंपस में आयोजित हुआ, जिसमें 4 पद्मश्री शख्सियतों को पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 

बीड़ बिलिंग की तर्ज पर अब गोहर के ज्यूणी वैली में ले सकेंगे पैराग्लाइडिंग का आनंद
गोहर के ज्यूणी वैली धौलुधार के ढुंगाथर में भी अब सैलानी पैराग्लाइडिंग का आनंद ले सकेंगे। हालांकि उपमंडल के ढुंगाथर साइट को पैराग्लाइडिंग के लिए पहले ही उपयुक्त माना जा चुका है, जिसमें ट्रायल के दौरान सिंगल व्यक्ति ही उड़ान भरने में सफल रहा था लेकिन अब वन विभाग, पर्यटन विभाग व पर्वतारोहण संस्थान मनाली की टैक्नीकल टीम द्वारा किए गए संयुक्त सर्वेक्षण के दौरान 2 लोगों ने एक ही पैराग्लाइडर से सफल उड़ान भरी।

पुलिस ने मणिकर्ण और डूंखरा में पकड़ी 7.146 किलोग्राम चरस, महिला सहित 2 गिरफ्तार
पुलिस ने मणिकर्ण और डूंखरा में 7 किलोग्राम के अधिक चरस की खेप के साथ एक महिला सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News