10 हजार भर्तियांं करेगी सरकार, 7 सितम्बर को भारत जोड़ो सम्मेलन करेगी कांग्रेस, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Tuesday, Sep 05, 2023 - 06:11 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का सोमवार को नादौन के अमतर, इंद्रपाल चौक, कुठारली व गौना में जोरदार स्वागत किया गया। नादौन के गौना करौर में स्थित राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट में आयोजित कार्यक्रम में सी.एम. ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक इंद्रपाल लखनपाल, राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, एच.आर.टी.सी. के डायरैक्टर मोंटी संधू, खाद्य आपूॢत विभाग के डायरैक्टर बबलू चौधरी, ओ.बी.सी. नेता रविंद्र के अलावा शम्मी सोनी, संतोष, कमल कम्मी व भरत भूषण सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने के अवसर पर आगामी 7 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिला में भारत जोड़ो यात्रा व भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भारत जोड़ो सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिला बार जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने सोमवार को शिमला में ये जानकारी दी।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

2 माह के अंदर होगा चयन आयोग का गठन, 10 हजार भर्तियांं करेगी सरकार : सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का सोमवार को नादौन के अमतर, इंद्रपाल चौक, कुठारली व गौना में जोरदार स्वागत किया गया। नादौन के गौना करौर में स्थित राज्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट में आयोजित कार्यक्रम में सी.एम. ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक इंद्रपाल लखनपाल, राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, एच.आर.टी.सी. के डायरैक्टर मोंटी संधू, खाद्य आपूॢत विभाग के डायरैक्टर बबलू चौधरी, ओ.बी.सी. नेता रविंद्र के अलावा शम्मी सोनी, संतोष, कमल कम्मी व भरत भूषण सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे।

चुनाव से 6 माह पहले बिना आधारभूत ढांचे के खोला गया मंडी विश्वविद्यालय : सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव से 6 माह पहले बिना आधारभूत ढांचे के सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को खोला। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय को कालेज भवन में नियम-कायदों को ध्यान में रखे बिना खोला गया। इस कारण वर्तमान सरकार को विश्वविद्यालय से संबद्ध किए गए कई कालेजों को बाहर करना पड़ा, ताकि परीक्षाओं का संचालन सही तरीके से हो सके। सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

धीमा पड़ा मानसून, 10 तक हल्की वर्षा, पटरी पर लौटने लगा जनजीवन
राज्य में मानसून के धीमा पडऩे से अब जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो 10 सितम्बर तक एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं, लेकिन इस दौरान किसी भी प्रकार का अलर्ट नहीं रहेगा। मौसम के साफ रहने के कारण अब राज्य में स्थितियां सामान्य होने लगी हैं। पिछले सात दिनों के दौरान सामान्य से 83 प्रतिशत कम बारिश हुई है। अमूमन 28 अगस्त से 3 सितम्बर के बीच में सामान्यत: 38.4 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार मात्र 6.7 मिलीमीटर मेघ बरसे हैं, जिससे राज्य के लोगों ने राहत पाई है।

प्राकृतिक आपदा में राहत राशि को बांटने में हुआ भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार : रणधीर
प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा, 18 सितम्बर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार सायं आयोजित की गई। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार सहित अन्य भाजपा विधायक मौजूद रहे। विधायक रणधीर शर्मा ने पत्रकारों को बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान के बाद राहत राशि को बांटने में हुए भाई-भतीजावाद व भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पार्टी इसको मानसून सत्र में भी प्रमुखता से उठाएगी।

कृषि भूमि व फसल बर्बाद होने पर मिलेगा 1,000 से 47,000 रुपए प्रति हैक्टेयर मुआवजा : चंद्र कुमार
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के दौरान कृषि भूमि के तबाह होने तथा फसल बर्बाद होने पर 1,000 रुपए से 47,000 रुपए प्रति हैक्टेयर मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने नियम तय किए हैं। साथ ही प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग को अलग से 3 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। यह जानकारी कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने अनौपचारिक बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि मुआवजे के लिए किसानों को सादे कागज पर आवेदन करना होगा। इसके बाद फ ील्ड अधिकारी मौके पर जाकर नुक्सान का जायजा लेगा तथा पटवारी की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें क्लेम दिया जाएगा।

7 सितम्बर को सभी जिलों में कांग्रेस आयोजित करेगी भारत जोड़ो सम्मेलन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने के अवसर पर आगामी 7 सितम्बर को प्रदेश के सभी जिला में भारत जोड़ो यात्रा व भारत जोड़ो सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने भारत जोड़ो सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिला बार जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने सोमवार को शिमला में ये जानकारी दी।

ओक ओवर से सचिवालय के लिए पैदल पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सुखसिंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह अपने सरकारी आवास ओक ओवर से प्रदेश सचिवालय तक पैदल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान राह चलते स्कूली बच्चों एवं बी.एड. करने वाली छात्राओं से बातचीत की। साथ ही उनसे शिक्षा, लक्ष्यों और आकांक्षाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चलते-चलते सेब सीजन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने इस दौरान लोगों को उनके निवारण का आश्वासन भी दिया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई बार सुबह और शाम के समय प्रोटोकॉल तोड़कर सरकारी आवास से सचिवालय पहुंचे हैं। उनको अवकाश के दिन भी सचिवालय में सरकारी कामकाज को निपटाते देखा गया है।

दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को नहीं मिला न्याय, अपराधी पकड़ से बाहर
वारदात, मर्डर, दुष्कर्म व अन्य संगीन जुर्म के बाद पुलिस अपराधी को पकड़ लेती है। जब अपराधी वारदात के 11 महीने बाद भी पकड़ में न आए तो सवाल उठना भी लाजिमी है। मनाली में गत वर्ष 2 नवम्बर को 2 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परंतु अपराधी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस केस के पटाक्षेप के लिए एस.आई.टी. का भी गठन हुआ, लेकिन अपराधियों तक पुलिस पहुंच नहीं पाई है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच चल रही है और इसमें कामयाबी मिलने की उम्मीद भी है।

अनुराग ठाकुर ने अमृत कलश के लिए एकत्रित की मिट्टी
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सोमवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कुठेड़ा जसवाला गांव में केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में अमृत कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वयं इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए हर घरद्वार जाकर अमृत कलश के लिए मिट्टी एकत्रित करते हुए लोगों को इस मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अपने नाम से ही अपने अर्थ की अभिव्यक्ति करता है। उन्होंने कहा कि अब हम स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं और इसके लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया है।

कालका से कोटी तक आज से शुरू होगी रेल सेवा
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर कोटी तक मंगलवार से रेल सेवा शुरू हो रही है। रेलवे ने कालका से कोटी के बीच ट्रेन का ट्रायल किया जो सफल रहा। उसके बाद अधिकारियों ने परवाणू से कुछ दूरी पर स्थित कोटी स्टेशन तक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। प्रदेश में 8 से 10 जुलाई के बीच हुई भारी बारिश के बाद इस रेलमार्ग पर रेल सेवा स्थगित है। कोटी में ही सबसे पहले भूस्खलन हुआ था। उसके बाद तो कोटी से लेकर शिमला तक कई स्थानों पर रेल पटरी हवा में लटकी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News