मनोहर हत्याकांड को लेकर चम्बा में जन आक्रोश रैली आज, शिमला में नहीं चलेंगी 12 हजार टैक्सियां, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jun 22, 2023 - 06:37 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर के चलते हिमाचल के 5 जिलों में मेघ जमकर बरसे हैं। देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने जहां सलूणी में लागू धारा-144 को तोड़ने की चेतावनी दे डाली है, वहीं वीरवार को जिला मुख्यालय चम्बा में भी एक जन आक्रोश रैली होगी। शिमला जिले में 2 टैक्सी यूनियनों के बीच हुई हिंसा के बाद अब विवाद बढ़ने लगा है। क्षेत्रवाद की राजनीति से नाराज शिमला जिले के टैक्सी ऑप्रेटर्ज ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को रामभरोसे छोड़ दिया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस में सवारियों का टिकट न काटना कंडक्टर को महंगा पड़ गया है। ऊना शहर के मेन बाजार में किसी बात पर 2 गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक स्थानीय युवक घायल हो गया, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। फ्यूल वुड की आड़ में प्रदेश की वन संपदा तस्करी कर पंजाब तो पहुंचाई जा रही थी लेकिन अब सरेआम गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर ही लकड़ी का डंप ही खोल दिया गया। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में इस बार पंजाबी, हिमाचली और बॉलीवुड गायक लोगों का मनोरंजन करेंगे।

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

हिमाचल के 5 जिलाें में बरसे मेघ, जानिए कब तक रहेगा यैलो अलर्ट
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर के चलते हिमाचल के 5 जिलों में मेघ जमकर बरसे हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में धुंध व धूप का आवरण बना रहा लेकिन मंगलवार देर शाम मेघ खूब बरसे। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी व चंबा आदि जिलों में खूब बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

मनोहर हत्याकांड को लेकर चम्बा में जन आक्रोश रैली आज, सलूणी में धारा-144 तोड़ने की चेतावनी
देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने जहां सलूणी में लागू धारा-144 को तोड़ने की चेतावनी दे डाली है, वहीं वीरवार को जिला मुख्यालय चम्बा में भी एक जन आक्रोश रैली होगी। यहां सैंकड़ों लोगों के जुटने की संभावना है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की कड़ी परीक्षा होगी। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के संयोजक रूमित सिंह ठाकुर ने बुधवार को अपने फेसबुक के माध्यम से सलूणी में धारा 144 तोड़ने की धमकी दी है।

टैक्सी यूनियन विवाद: शिमला में वीरवार को नहीं चलेंगी 12 हजार टैक्सियां
शिमला जिले में 2 टैक्सी यूनियनों के बीच हुई हिंसा के बाद अब विवाद बढ़ने लगा है। क्षेत्रवाद की राजनीति से नाराज शिमला जिले के टैक्सी ऑप्रेटर्ज ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। बीते दिन मामला तूल पकड़ता देख सरकार द्वारा कमेटी का गठन किया था जिसमें बीते दिन सिरमौर की यूनियन व टैक्सी चालकों से बातचीत हुई थी। 

दिल्ली में खरगे व शुक्ला से मिले सीएम सुखविंदर सिंह, हिमाचल के इन मुद्दों पर की चर्चा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनकी इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर निगम-बोर्ड में नियुक्तियों को लेकर चर्चा हुई है। राज्य में लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की योजना है।

डिप्टी सीएम की गृह पंचायत में पीने का पानी तक नहीं, जनता ने कर दी तालाबंदी
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को रामभरोसे छोड़ दिया है। इसी कारण उपमुख्यमंत्री की गृह पंचायत में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते जनता ने उपमुख्यमंत्री के घर में तालाबंदी तक कर दी है। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने के बाद अध्यापकों की नियुक्तियां हो रही हैं।

HRTC की Volvo Bus में बिना टिकट पकड़ी 9 सवारियां, कंडक्टर Suspend
हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस में सवारियों का टिकट न काटना कंडक्टर को महंगा पड़ गया है। निगम प्रबंधन ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंडक्टर को सस्पैंड कर दिया है, वहीं आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। निगम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एचआरटीसी वोल्वो बस (एचपी 63-2848) डल्हौजी-दिल्ली रूट पर जा रही थी। 

हिमाचल में क्षेत्रवाद नहीं करेंगे बर्दाश्त, शांतिपूर्वक सुलझाया जाएगा टैक्सी यूनियन विवाद
कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश के सभी क्षेत्र व उसमें रहने वाले लोग सरकार के लिए समान हैं तथा सरकार हर वर्ग, हर क्षेत्र व हर धर्म के साथ मजबूती के साथ खड़ी है तथा उनके विकास के लिए कार्य कर रही है। यह बात लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो में कही। 

ऊना के मेन बाजार में 2 गुटों के बीच खूनी झड़प में एक युवक घायल
ऊना शहर के मेन बाजार में किसी बात पर 2 गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक स्थानीय युवक घायल हो गया, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस खूनी झड़प के बाद माहौल गर्मा गया और बाजार के लोगों ने कार सवार एक युवक की धुनाई कर दी जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरे युवक को भी पकड़ लिया और दोनों को थाना सदर ले जाया गया। 

गगरेट में अवैध तरीके से चलाए जा रहे लकड़ी के डंप का भंडाफोड़
फ्यूल वुड की आड़ में प्रदेश की वन संपदा तस्करी कर पंजाब तो पहुंचाई जा रही थी लेकिन अब सरेआम गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर ही लकड़ी का डंप ही खोल दिया गया। बुधवार को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी इतने बड़े पैमाने पर लकड़ी देखकर दंग रह गई। हालांकि पुलिस को वहां पर एक व्यक्ति भी मिला, जिसने यहां लकड़ी की आढ़त चलाने का दावा किया लेकिन इसकी एवज में वह वन विभाग द्वारा जारी किए वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। 

शूलिनी मेले में लगेगा पंजाबी, हिमाचली और हिंदी गानों का तड़का
राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में इस बार पंजाबी, हिमाचली और बॉलीवुड गायक लोगों का मनोरंजन करेंगे। पहली संध्या में पंजाबी गायक जस्सी गिल, दूसरी संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा और तीसरी संध्या में बॉलीवुड कलाकार नीरज श्रीधर रंग जमाएंगे। प्रशासन का दावा है कि इस बार तीनों संध्याओं के कलाकारों का बजट करीब 25 लाख रुपए है। इनमें से हिमाचली गायक को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा प्रायोजित किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News